40 की उम्र में शिखर धवन रचाने जा रहे दूसरी शादी, होने वाली दुल्हनिया के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि 40 साल की उम्र में वह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

हाल ही में सोफी शाइन ने अपने हल्दी और मेहंदी समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोफी शाइन का हल्दी लुक बना चर्चा का विषय

हल्दी फंक्शन में सोफी ऑरेंज-रेड हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगा-चोली में नजर आईं। उन्होंने इसके साथ येलो दुपट्टा कैरी किया, जो उनके लुक को परफेक्ट ट्रेडिशनल टच दे रहा था। लाइट ग्लोइंग मेकअप, कर्ली ओपन हेयर और झुमकों के साथ उनका इंडियन ब्राइडल अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। मेहंदी की तस्वीरों में सोफी हाथों पर लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। उन्होंने चूड़ियां और कलीरे भी पहने थे। फूलों की बारिश के बीच उनकी मुस्कान ने पूरे माहौल को और खास बना दिया। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा – “बहुत सारी खुशियां”।

https://www.instagram.com/p/DU_Qwi1COzc

शिखर धवन का ट्रेडिशनल अंदाज

वहीं शिखर धवन व्हाइट सलवार-कुर्ते के साथ येलो नेहरू जैकेट में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री और खुशी तस्वीरों में साफ झलक रही है।

https://www.instagram.com/p/DU7t5gxGfDN/

गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने साल 2012 में Aesha Mukerji से शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा जोरावर है। हालांकि कुछ साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और तलाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *