‘धुरंधर’ के 26/11 सीन के बाद फूट-फूटकर रोए थे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल, आर माधवन को याद आए शूटिंग के दिन

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई।

फिल्म का हर सीन दर्शकों को बेहद पसंद आया, लेकिन खासकर 26/11 हमले का सीन ने सबका दिल दहला दिया। हाल ही में आर माधवन ने यूट्यूबर सोनिया शिनॉय को बताया कि इस सीन की शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल फूट-फूटकर रो पड़े थे।

माधवन ने कहा कि फिल्म में वह इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ अजय सान्याल का किरदार निभा रहे थे। जब आतंकियों के हमले का सीन शूट हुआ और डायरेक्टर आदित्य धर ने कट बोला, तो अक्षय और अर्जुन उस पल की भावनाओं में डूब गए। उनके लिए यह सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, बल्कि वे 26/11 हमले के उस डरावने समय को फिर से जी रहे थे। इस सीन के बाद सेट पर खामोशी छा गई थी।

फिल्म में दिखाए गए इस सीन में आतंकियों की चैट और उनके संवाद भी शामिल थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और आतंकियों की आवाज़ सुनने के बाद दर्शकों की रोंगटे खड़े हो गए।

सीक्वल की रिलीज़ डेट और बॉक्स ऑफिस मुकाबला

फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और अब फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ईद 2026 पर, यानी 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘टॉक्सिक’ से होगी, और देखना होगा कि ईद 2026 पर कौन बाजी मारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *