KNEWS DESK – टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। पूरे सीजन में दर्शकों को जबरदस्त टास्क, रणनीति और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिले। अब जब ग्रैंड फिनाले करीब है, तो शो के संभावित विनर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 19 फरवरी को शूट कर लिया गया है। हालांकि, टीवी और ओटीटी पर इसका टेलीकास्ट बाद में होगा। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि इस बार ट्रॉफी शिव ठाकरे के नाम हो सकती है।
‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, शिव ठाकरे ने फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।
इन दमदार कंटेस्टेंट्स को दी टक्कर
बताया जा रहा है कि फाइनल टास्क में शिव ने Prince Narula, Mr Faisu, Rajat Dalal और Krishna Shroff जैसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी और अंत में बाजी मार ली।

हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए फैंस को टेलीकास्ट का इंतजार है।
पहले भी जीत चुके हैं दिल
शिव ठाकरे रियलिटी शोज के जाने-माने चेहरे हैं। वह Bigg Boss 16 में फर्स्ट रनर-अप रहे थे और वहां उनके गेम को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके अलावा वह Jhalak Dikhhla Jaa में भी नजर आ चुके हैं।
‘द 50’ में भी उन्होंने शुरुआत से ही मजबूत रणनीति और संतुलित गेमप्ले दिखाया, जिससे दर्शकों का समर्थन लगातार उनके साथ बना रहा।
फिलहाल सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के विनर बनने की खबर से उनके फैंस में खुशी की लहर है। लेकिन जब तक मेकर्स आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी का ऐलान नहीं करते, तब तक यह खबर चर्चा का विषय बनी रहेगी।