PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक फीचर, अब UPI पेमेंट 5,000 रुपये तक बिना PIN के संभव

KNEWS DESK- डिजिटल पेमेंट में सुविधा और सुरक्षा दोनों की मांग को ध्यान में रखते हुए, PhonePe ने नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपने चेहरे (Face ID) या उंगलियों के निशान (Fingerprint) से 5,000 रुपये तक का पेमेंट सीधे कर सकेंगे, बिना हर बार UPI PIN डालने की जरूरत के।

PhonePe के नए फीचर का मकसद छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन जैसे ग्रोसरी, पेट्रोल, कैब बुकिंग आदि को तेज और आसान बनाना है। इससे यूजर्स को बार-बार PIN टाइप करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा और प्राइवेसी का खतरा भी कम होगा।

फीचर की खास बातें

5,000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन के लिए PIN की जरूरत नहीं।

फेस आईडी या फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट करना उतना ही आसान है जितना फोन अनलॉक करना।

बड़े ट्रांजेक्शन के लिए अभी भी PIN की आवश्यकता रहेगी।

केवल उन्हीं डिवाइस पर उपलब्ध है जिनमें फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का ऑप्शन मौजूद है।

PhonePe ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक जानकारी केवल फोन में सुरक्षित रहती है और कहीं बाहर शेयर नहीं होती। अगर किसी वजह से फिंगरप्रिंट या फेस काम नहीं करता, तो यूजर्स हमेशा की तरह PIN से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट्स हेड Deep Agrawal ने कहा कि यह फीचर सुविधा बढ़ाने के लिए है, सुरक्षा घटाने के लिए नहीं।

फीचर को शुरू करने के आसान स्टेप्स

  1. अपने PhonePe ऐप को अपडेट करें।
  2. प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ‘Security’ या ‘Setup Biometric’ चुनें।
  3. फोन में फिंगरप्रिंट या फेस आईडी रजिस्टर करें।
  4. अगली बार पेमेंट करते समय ‘Use Biometric’ का ऑप्शन चुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *