शिलांग सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकों का निधन, पीएम मोदी और सीएम संगमा ने जताया शोक

KNEWS DESK- मेघालय की राजनीति के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। शिलांग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकों का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, Shillong में फुटसल (इनडोर फुटबॉल) खेलते समय उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे मैदान पर ही गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके निधन की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सांसद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंगकों को मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए याद किया जाएगा। पीएम ने शोक संदेश में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

मेघालय के मुख्यमंत्री Conrad Sangma ने भी इस असमय निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने डॉ. सिंगकों को दयालु और जनता की सेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। सीएम ने कहा कि राज्य ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि खो दिया है, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

डॉ. रिकी एजे सिंगकों शिलांग संसदीय क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क और खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में मजबूत जमीनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। वे Voice of the People Party (VPP) के प्रमुख नेताओं में से एक थे और लोकसभा में मेघालय के दो सांसदों में शामिल थे।

उनके निधन से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें एक सरल, सुलभ और जनहितैषी नेता के रूप में याद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *