‘ना मैं सीता, ना कोई राम…’ मिस्ट्रीमैन संग पोस्ट पर वड़ा पाव गर्ल का इशारा, पति युगम ने माना कसूर

KNEWS DESK – ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर Chandrika Dixit एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। Bigg Boss OTT 3 की पूर्व कंटेस्टेंट चंद्रिका और उनके पति युगम के बीच सोशल मीडिया पर चल रही तकरार ने नया मोड़ ले लिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ विवाद

चंद्रिका ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “भावनाएं विस्तार चाहती हैं, तुम खुलकर कहो, मेरे क्या लगते हो।”

इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, “चलो बात करते हैं किरदार की, ना कोई राम और ना मैं सीता।” इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

पति युगम का पलटवार

चंद्रिका के पोस्ट के बाद उनके पति युगम ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जवाब दिया। वीडियो में उन्होंने कथित “मिस्ट्री मैन” को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि उन्हें किसी बात से फर्क नहीं पड़ता।

युगम ने कहा, “मेरी जो गलती है, मुझे पता है और मैं उसे मान भी चुका हूं। लेकिन तेरी औकात और असलियत मुझे अच्छे से पता है। अगर तेरे पास मेरे खिलाफ कुछ है, तो जाकर खोल दे।”उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरे विवाद पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *