Tarique Rahman’s Oath Ceremony: बांग्लादेश में आज तारिक रहमान की ताजपोशी, 1200 मेहमान बनेंगे ऐतिहासिक पल के गवाह

KNEWS DESK- बांग्लादेश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नए मंत्रिमंडल के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।

इस बार शपथ ग्रहण समारोह पारंपरिक स्थल बंगभवन के दरबार हॉल में नहीं, बल्कि Jatiya Sangsad Bhaban के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार है जब कैबिनेट का शपथ ग्रहण संसद परिसर के साउथ प्लाजा में हो रहा है। समारोह में लगभग 1,200 देशी और विदेशी मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष Om Birla इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके शामिल होने को दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नए कैबिनेट में 35 से 37 सदस्य हो सकते हैं। इनमें से 26 से 27 को पूर्ण मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि 9 से 10 सदस्यों को राज्य मंत्री का दायित्व दिया जाएगा। मंत्रियों को शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई जाएगी, जैसा कि संविधान में प्रावधान है।

नवनिर्वाचित सांसद मंगलवार सुबह शपथ लेंगे। उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन शपथ दिलाएंगे। इसके बाद शाम को कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले Tarique Rahman ने बोगरा-6 सीट से सांसद पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि वह ढाका-17 सीट से सांसद बने रहेंगे। बांग्लादेश चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद के अनुसार, इस संबंध में आयोग को औपचारिक पत्र पहले ही भेज दिया गया था।इसी बीच, सोमवार शाम अंतरिम सरकार के प्रमुख Muhammad Yunus ने मुख्य सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *