‘सही लाइफ पार्टनर मिलेगा तो करूंगी शादी’… धनुष संग अफेयर की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

KNEWS DESK – बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों कई सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेत्री Mrunal Thakur भी अपनी डेटिंग रूमर्स और शादी को लेकर दिए बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।

हाल ही में पीटीआई से बातचीत के दौरान मृणाल ने खुलकर अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि वह शादी जरूर करना चाहती हैं, लेकिन तभी जब उन्हें सही समय और सही लाइफ पार्टनर मिलेगा।

क्या बोलीं मृणाल?

मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में सही व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही हैं। उनका मानना है कि शादी एक बड़ा फैसला है और इसे जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने साफ किया कि जब उन्हें लगेगा कि समय सही है और उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है, तो वह खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करेंगी।

धनुष के साथ जुड़े थे नाम

कुछ समय पहले तक मृणाल का नाम साउथ स्टार Dhanush के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि अभिनेत्री ने इन डेटिंग अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब उनके शादी को लेकर आए इस नए बयान ने फैंस के बीच एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।

मृणाल का कहना है कि समय के साथ लोगों का शादी को लेकर नजरिया काफी बदल गया है। पहले शादी कई सामाजिक कारणों से की जाती थी, लेकिन अब लोग उस रिश्ते को चुनते हैं जिसमें सच्चा जुड़ाव और समझ हो।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं मृणाल

अगर उनके काम की बात करें तो मृणाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Do Deewane Shehar Mein के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह Adivi Sesh के साथ रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ में भी नजर आएंगी, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *