KNEWS DESK – ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर Chandrika Dixit एक बार फिर चर्चा में हैं। पति युगम के साथ चल रहे विवाद के बीच अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं।
वीडियो में क्या है खास?
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेड पर बैठी हुई तेज आवाज में चिल्लाती दिख रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, “तुम क्या चाह रहे मुझसे? कभी क्या, कभी क्या… एक की चार लगाए जा रहे हो!” इसके बाद वीडियो में एक मिस्ट्रीमैन दिखाई देता है, जो उन्हें शांत करने की कोशिश करता है।
शादी को लेकर किया सवाल
वीडियो के अगले हिस्से में चंद्रिका उस शख्स से पूछती नजर आती हैं, “शादी क्यों नहीं कर रहे हो मुझसे? क्यों नहीं कर रहे हो?” मिस्ट्रीमैन उन्हें समझाते हुए कहता है कि “सब होगा, करेंगे… पहले एक को तो…” जिस पर चंद्रिका बार-बार शादी की बात दोहराती हैं और कहती हैं कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। हालांकि वह शख्स उन्हें भरोसा दिलाता है और शांत रहने को कहता है। अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं।
https://www.instagram.com/p/DUsyC53Cdyg/
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो के कैप्शन में चंद्रिका ने लिखा, “एक की चार मत लगाओ” और गुस्से वाली इमोजी शेयर की। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे “शानदार स्क्रिप्ट” बताया। कई लोगों ने उन्हें “दिल्ली की राखी सावंत” कहकर ट्रोल किया। कुछ ने लिखा कि “रोज नया ड्रामा”, तो किसी ने चिंता जताते हुए कहा कि “बच्चे की लाइफ खराब हो रही है।”
चंद्रिका दीक्षित पहले भी अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं। पति युगम के साथ चल रहे विवाद और अब मिस्ट्रीमैन के साथ सामने आए वीडियो ने उनकी पर्सनल लाइफ को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।