KNEWS DESK – साउथ सिनेमा में 2026 ही नहीं, बल्कि 2027 के लिए भी कई बड़े बजट की फिल्मों पर काम चल रहा है। जहां एक ओर छोटी फिल्मों ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं अब मेगा प्रोजेक्ट्स की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच ‘पुष्पा’ के खतरनाक विलेन Fahadh Faasil को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
फहाद फासिल पहले से कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें उनकी हिट फिल्म ‘आवेशम’ का सीक्वल भी शामिल है। पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था और उसने शानदार कमाई की थी। अब पार्ट 2 का ऐलान भी हो चुका है। लेकिन इसी बीच उनकी अगली तेलुगु फिल्म को लेकर जबरदस्त खबर आई है।
‘Don’t Trouble The Trouble’ में बड़ा धमाका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फहाद फासिल फिल्म ‘Don’t Trouble The Trouble’ में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर Shashank Yeleti निर्देशित कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं दिग्गज फिल्ममेकर S. S. Rajamouli।
फिल्म को ‘बाहुबली’ के प्रोड्यूसर Shobu Yarlagadda और Prasad Devineni के साथ राजामौली के बेटे कार्तिकेय प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2027 में रिलीज के लिए तैयार की जा रही है।
‘Animal’ का विलेन भी होगा साथ
सबसे दिलचस्प अपडेट यह है कि बॉलीवुड एक्टर Saurabh Sachdeva भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। सौरभ को दर्शकों ने फिल्म Animal में निगेटिव रोल में देखा था, जहां उन्होंने बॉबी देओल के भाई का किरदार निभाया था।
यह पहली बार होगा जब फहाद फासिल और सौरभ सचदेवा स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में फहाद एक ऐसे हीरो का किरदार निभाएंगे जो राख से उभरकर नई पहचान बनाता है। हालांकि सौरभ के रोल को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है।
फहाद फासिल ने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। डायरेक्टर शशांक येलेटी ने सोशल मीडिया पर इस डेवलपमेंट की जानकारी शेयर की, जिसे सौरभ सचदेवा ने भी रीपोस्ट किया