एयरपोर्ट पर Oops मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला! जल्दबाजी में भूल गईं ये चीज

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा Sreeleela ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छह साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है। अब वह सिर्फ सिल्वर स्क्रीन की स्टार ही नहीं, बल्कि एक क्वालिफाइड डॉक्टर भी हैं।

‘पुष्पा 2’ के चर्चित गाने Kissik में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रीलीला इन दिनों अपनी डिग्री और एक वायरल “Oops मोमेंट” को लेकर सुर्खियों में हैं।

MBBS डिग्री के बाद एयरपोर्ट लुक चर्चा में

डिग्री हासिल करने के बाद श्रीलीला काफी उत्साहित नजर आईं। इसी खुशी में वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने एक स्टाइलिश रेड ड्रेस पहनी थी। पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैप्चर किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

फैंस उनकी खूबसूरती और सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

क्या था ‘Oops मोमेंट’?

इसी दौरान एक छोटी-सी गलती कैमरे में कैद हो गई। श्रीलीला जल्दबाजी में अपनी ड्रेस का प्राइस टैग हटाना भूल गई थीं। जैसे ही यह बात नोटिस हुई, वह खुद भी हंस पड़ीं और मजाक में बोलीं, “किसी को बता देना चाहिए!”

https://www.instagram.com/reels/DUpYtCMDUKl/

उनका यह रिएक्शन देखकर फैंस और भी ज्यादा खुश हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि यह छोटी-सी गलती उनकी क्यूटनेस और डाउन-टू-अर्थ पर्सनैलिटी को और भी खास बना देती है।

डॉक्टर भी, स्टार भी

श्रीलीला ने साबित कर दिया है कि ग्लैमर और पढ़ाई साथ-साथ चल सकते हैं। एक तरफ वह फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर मिसाल कायम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *