KNEWS DESK – शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं शहनाज अब अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट और अपना फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी ‘इश्कनामा’
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी पहली झलक साझा करते हुए बताया कि ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह सच्चे प्रेमियों नीमा-नसीमा की कहानी है। फिल्म एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन ड्रामा है, जिसमें शहनाज के साथ जय रंधावा लीड रोल में नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/DUphKMxjXkJ/
शेयर की गई तस्वीरों में शहनाज गिल का लुक बेहद रॉयल और प्रभावशाली दिख रहा है। एक तस्वीर में उन्होंने हैवी दुपट्टे से सिर ढका हुआ है और पारंपरिक ज्वेलरी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में वह जय रंधावा को गले लगाती नजर आ रही हैं, जहां जय घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
बिग बॉस से मिली पहचान
शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ से की थी। 2017 में पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2019 में ‘बिग बॉस 13’ से मिली, जहां उनकी मासूमियत और अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ से कदम रखा।
कौन हैं जय रंधावा?
जय रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्टंटमेनिया’ से की थी। बाद में उन्होंने एंकरिंग और सिंगिंग में भी हाथ आजमाया। 2020 में फिल्म ‘शूटर’ से उन्होंने एक्टिंग में एंट्री की और इसके बाद ‘चोबर’ और ‘मेडल’ जैसी फिल्मों में नजर आए।