International Pizza Day 9 February : बिना ओवन घर पर बनाएं बाजार जैसा पैन पिज्जा, 30 मिनट में बनके होगा तैयार, जानें रेसिपी

KNEWS DESK- 9 फरवरी पिज्जा लवर्स के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता, क्योंकि इस दिन इंटरनेशनल पिज्जा डे मनाया जाता है। अक्सर इस मौके पर लोग रेस्टोरेंट से पिज्जा ऑर्डर करते हैं या बाहर जाकर खाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो बिना ओवन, घर पर ही स्वादिष्ट और परफेक्ट पिज्जा बना सकते हैं। खास बात यह है कि जितने पैसे में आप बाहर एक बार पिज्जा खाते हैं, लगभग उतने में घर के लिए सारे इनग्रेडिएंट्स आ जाते हैं और आप कई बार पिज्जा बना सकते हैं।

फेमस शेफ पंकज भदौरिया ने पैन में पिज्जा बनाने की बेहद आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी शेयर की है। इसमें उन्होंने घर पर इंस्टेंट पिज्जा बेस और इटैलियन पिज्जा सॉस बनाने का तरीका भी बताया है। सिर्फ आधे घंटे में आप बिना ओवन टेस्टी पिज्जा तैयार कर सकते हैं।

पिज्जा बेस के लिए सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 कप दही
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

पिज्जा सॉस के लिए सामग्री

  • 8 मीडियम टमाटर
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन
  • स्वादानुसार नमक
  • तुलसी की कुछ पत्तियां
  • आधा कप टमाटर प्यूरी
  • रेड चिली फ्लेक्स
  • 1 चम्मच चीनी

टॉपिंग के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच गार्लिक बटर
  • मोजरेला चीज (जरूरत अनुसार)
  • चेडार चीज (ऑप्शनल)
  • शिमला मिर्च, प्याज, चेरी टमाटर, ऑलिव्स (पसंद अनुसार)

पिज्जा बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें दही और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को मलमल के कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें ताकि वह फूल जाए।

इटैलियन पिज्जा सॉस कैसे बनाएं

टमाटरों को धोकर बीच से काट लें और उनका रस निकाल दें। पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन डालकर हल्का भूनें। अब टमाटर डालकर ढक दें और पकाएं, जब तक छिलका अलग न हो जाए। छिलके निकालकर टमाटरों को मैश करें, नमक, तुलसी, टमाटर प्यूरी, चीनी और चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं। आपका पिज्जा सॉस तैयार है।

पैन में पिज्जा तैयार करने का तरीका

आटे में ऑलिव ऑयल मिलाएं और लोई बनाकर हाथ से पिज्जा बेस तैयार करें। गर्म पैन में थोड़ा तेल लगाकर बेस डालें, किनारों में थोड़ा पानी डालकर ढक दें। बेस फूलने और नीचे से क्रिस्प होने पर ऊपर की साइड भी सेक लें। अब बेस पर गार्लिक बटर लगाएं, पिज्जा सॉस फैलाएं, चीज डालें और अपनी पसंद की सब्जियों से टॉपिंग करें। पैन में रखकर लो से मीडियम फ्लेम पर 4–5 मिनट पकाएं।

परफेक्ट पैन पिज्जा के लिए टिप्स

https://www.instagram.com/reels/C7gQMwshOwE/

अगर आप सोशल मीडिया के DIY वीडियो देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया की इस रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें। सही तरीका अपनाने से आपका पैन पिज्जा बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा बनेगा। इस इंटरनेशनल पिज्जा डे पर घर पर ही फैमिली के साथ स्वादिष्ट पिज्जा एंजॉय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *