क्रिकेट मैच में डांस से वायरल हुईं तन्वी गडकरी, जानिए कौन हैं वायरल गर्ल

KNEWS DESK – मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस, डांसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तन्वी गडकरी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह बना उनका एक वीडियो, जो भारत बनाम अमेरिका ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम से सामने आया है। इस वीडियो में तन्वी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर स्टैंड्स में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

यह वायरल मोमेंट उस वक्त कैमरे में कैद हुआ, जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार शॉट लगाया। जैसे ही स्टेडियम में तालियों की गूंज उठी, कैमरा सीधे दर्शकों के बीच पहुंचा और तन्वी को झूमते हुए दिखाया गया। उनकी एनर्जी, एक्साइटमेंट और एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीत लिया।

खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद तन्वी गडकरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह उनका पहला लाइव क्रिकेट मैच था, जिसे उन्होंने स्टेडियम में देखा और उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि कैमरा उन्हें डांस करते हुए लाइव टीवी पर कैद कर लेगा। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की खुशी दोगुनी हो गई और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

वेब सीरीज़ और म्यूजिक वीडियोज से बनाई पहचान

तन्वी गडकरी ने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज़ और म्यूजिक वीडियोज से की थी। उन्हें खास पहचान वेब सीरीज़ ‘कैम्पस बीट्स’ में निभाए गए रिहाना के किरदार से मिली, जिसने उन्हें यूथ के बीच पॉपुलर बना दिया। इसके अलावा, वह ‘जमनापार’ जैसी अन्य वेब सीरीज़ में भी नजर आ चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/DUfb4EQjfVk/

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ तन्वी एक शानदार डांसर भी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपने डांस टैलेंट का प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उनके सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार हो गई है।

डिजिटल वर्ल्ड में मजबूत पकड़

तन्वी गडकरी को इंस्टाग्राम पर उनके डांस रील्स, फैशन-लाइफस्टाइल कंटेंट और ब्रांड कोलैबोरेशन्स के लिए जाना जाता है। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी डिजिटल पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। कंटेंट क्रिएटर के तौर पर उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *