KNEWS DESK- भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को दूसरी बड़ी सफलता मिल गई है। इस बार यह विकेट कनिष्क चौहान ने अपने नाम किया।
कनिष्क चौहान ने अफगानिस्तान के दूसरे ओपनर ओस्मान को पवेलियन भेजा। ओस्मान ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन बड़ी साझेदारी बनाने से पहले ही वह भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके। उनके आउट होते ही अफगानिस्तान की टीम दबाव में आ गई है।
इससे पहले भारत ने शुरुआती ओवरों में ही पहली सफलता हासिल कर ली थी। अब दूसरी विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाजों का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में भारत की यह शुरुआत टीम को फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाने का मौका दे रही है। मैच में आगे भारतीय टीम की नजरें अफगानिस्तान को कम स्कोर पर रोकने और जीत की दिशा में बढ़त बनाने पर टिकी हैं।
भारत की प्लेइंग XI
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कूंडू, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
ओस्मान सादत, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजईरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टैनिकजई, अब्दुल अजीज, रुहाउल्लाह अरब, नुरीस्तानी ओमरजई, वहीदुल्लाह जादरान