महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं सुनेत्रा पवार, फडणवीस के पास ही रहेगा वित्त मंत्रालय

KNEWS DESK – अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। शनिवार को सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राज्य उत्पाद शुल्क और अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वित्त विभाग और प्लानिंग विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग को फिलहाल फडणवीस अपने पास रखने का फैसला कर रहे हैं क्योंकि 2026 के बजट की तैयारी उनके अनुभव और जिम्मेदारी के कारण उन्हीं पर होगी। वहीं, एनसीपी पार्टी के नेता इस विभाग को अपनी पार्टी को सौंपने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर उनके भतीजे रोहित पवार ने खुशी जाहिर की और कहा कि अजित पवार की कमी कोई नहीं भर सकता, लेकिन सुनेत्रा काकी के रूप में उनके मार्गदर्शन और दृष्टिकोण की झलक दिखाई देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला डिप्टी CM हैं और उन्हें विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के लोगों के लिए बिना थके काम करेंगी और अजित पवार के विजन को पूरा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *