Salman Khan से विवाद के बाद सुर्खियों में आए ‘दबंग’ डायरेक्टर, मामला पहुंचा कोर्ट तक

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों के चलते चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर रहे अभिनव कश्यप से जुड़ा है, जो अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। दोनों के बीच चल रहा यह विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

कौन हैं अभिनव कश्यप?

अभिनव कश्यप एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं, जिन्हें साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वह मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के छोटे भाई हैं। ‘दबंग’ के अलावा अभिनव ने ‘बेशरम’ जैसी फिल्म का भी निर्देशन किया था और अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘जंग’ से की थी।

हालांकि ‘दबंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की, लेकिन इसके बाद अभिनव कश्यप और सलमान खान के रिश्तों में दरार आ गई। अभिनव ने आरोप लगाया था कि सलमान खान और उनके परिवार की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ और उन्हें धमकियां भी मिलीं। इन आरोपों के बाद यह विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आया।

क्या है पूरा मामला?

अभिनव कश्यप द्वारा लगाए गए आरोपों को सलमान खान ने गंभीरता से लिया और उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। सलमान ने न सिर्फ इन बयानों पर रोक लगाने की मांग की, बल्कि 9 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की थी। मामला जब अदालत पहुंचा, तो इस पर सुनवाई हुई।

कोर्ट का बड़ा फैसला

30 जनवरी को मुंबई की एक अदालत ने अभिनव कश्यप को सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक बयान देने या साझा करने से अस्थायी रूप से रोक लगा दी। कोर्ट ने साफ कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति दूसरों के खिलाफ आपत्तिजनक, धमकी भरी या गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *