KNEWS DESK – मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान एक बार फिर टीवी की दुनिया में बड़ा धमाका करने जा रही हैं। उनका नया रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। मेकर्स इसे अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो बता रहे हैं, क्योंकि इसमें टीवी और डिजिटल वर्ल्ड के 50 जाने-माने सेलेब्स एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते नजर आएंगे।
प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह
हाल ही में शो का पहला प्रोमो रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी। अब जब शो के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है, तो फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। इस शो में बिग बॉस के चर्चित चेहरे, टीवी सीरियल स्टार्स और सोशल मीडिया सेंसेशंस एक ही मंच पर दिखाई देंगे।
शो की अनोखी थीम
‘द 50’ की थीम इसे बाकी रियलिटी शोज़ से अलग बनाती है। शो में शामिल 50 कंटेस्टेंट्स को फिजिकल, मेंटल और इमोशनल टास्क्स से गुजरना होगा। इस पूरे खेल को कंट्रोल करता है एक रहस्यमयी गेम मास्टर ‘लॉयन’, जो कभी भी नियम बदल सकता है। यानी यहां न कोई पक्का फॉर्मूला है और न ही किसी को सुरक्षित महसूस करने का मौका—हर पल ट्विस्ट और टर्न्स से भरा होगा।
https://www.instagram.com/reels/DUJC-60E_iG/
ये हैं शो के फाइनल कंटेस्टेंट्स
शो में करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, रिद्धिमा पंडित, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, निक्की तंबोली, मनीषा रानी, अर्चना गौतम, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, डिनो जेम्स, तेजस्वी मदिवाड़ा, इमोर्टल काका समेत कुल 50 चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं, जो दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने का वादा करते हैं।
फराह खान का ये ग्रैंड रियलिटी शो 1 फरवरी से शुरू हो रहा है। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।
हर दिन बढ़ेगा रोमांच
शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी रहेगी। खुद को गेम में बनाए रखने के लिए इन्हें हर टास्क पूरी ईमानदारी और दमखम के साथ निभाना होगा। ऐसे में साफ है कि ‘द 50’ आने वाले दिनों में टीवी दर्शकों के लिए फुल ऑन ड्रामा, स्ट्रैटेजी और सरप्राइज लेकर आने वाला है।