iPhone-Android को सीधी चुनौती देगा मस्क का ‘Starlink Phone’, फीचर्स होंगे गेम-चेंजर

KNEWS DESK- सैटेलाइट इंटरनेट से लेकर रोबोटिक्स और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X तक अपनी पहचान बना चुके Elon Musk अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हलचल मचाने की तैयारी में दिख रहे हैं। हालिया चर्चा के मुताबिक, मस्क Starlink Phone लॉन्च करने की दिशा में सोच सकते हैं, जो सीधे तौर पर Apple और दूसरे स्मार्टफोन ब्रैंड्स को चुनौती दे सकता है।

यह चर्चा तब तेज हुई जब X पर एक यूज़र ने लिखा, “Starlink phone would be awesome”। इस पर एलन मस्क ने जवाब दिया — “It’s not impossible.”

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि Starlink, SpaceX की सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस है। इसमें लो-अर्थ ऑर्बिट में तैनात हजारों सैटेलाइट्स शामिल हैं, जो दूर-दराज़ इलाकों में भी तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराते हैं। अगर Starlink Phone आता है, तो उसमें सैटेलाइट इंटरनेट का डायरेक्ट सपोर्ट मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

आम स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग होगा Starlink Phone

एलन मस्क पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर Starlink Phone बना, तो वह कोई साधारण स्मार्टफोन नहीं होगा। मस्क के मुताबिक, यह डिवाइस Artificial Intelligence पर आधारित हाई-परफॉर्मेंस मशीन हो सकता है, जिसे खास तौर पर मैक्स परफॉर्मेंस-पर-वॉट न्यूरल नेटवर्क को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। यानी यह फोन डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के मामले में मौजूदा स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग हो सकता है।

https://x.com/Andercot/status/2017020740206268859?

यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में एंट्री के संकेत दिए हों। मस्क अक्सर ऐसी टेक्नोलॉजी बनाने के लिए जाने जाते हैं, जो या तो पूरी तरह यूनिक होती है या फिर मौजूदा सिस्टम को नए नजरिए से चुनौती देती है।

सीमित ऑडियंस, लेकिन बड़ा इम्पैक्ट?

Starlink Phone की ऑडियंस फिलहाल लिमिटेड हो सकती है, क्योंकि हर यूज़र AI-सेंट्रिक डिवाइस नहीं चाहता। इसके बावजूद, अगर यह फोन लॉन्च होता है तो यह Apple, Samsung और अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए एक मजबूत कॉम्पिटिटर बन सकता है।

फिलहाल Starlink Phone को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आइडिया से लेकर प्रोडक्शन तक का सफर लंबा होता है, लेकिन एलन मस्क का “नामुमकिन नहीं” वाला बयान टेक वर्ल्ड की धड़कनें जरूर बढ़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फोन सिर्फ एक कॉन्सेप्ट बनकर रह जाता है या भविष्य में सच में बाजार में उतरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *