SBI की बड़ी चेतावनी: Reward Points के नाम पर हो रही ठगी, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

KNEWS DESK- देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक जागरूकता पोस्ट साझा कर बताया है कि किस तरह शातिर ठग Reward Points के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

SBI के मुताबिक, ठगी करने वाले इतने चालाक तरीके अपनाते हैं कि पढ़े-लिखे और सतर्क लोग भी आसानी से धोखे का शिकार हो जाते हैं।

Reward Points के बहाने कैसे रची जा रही है ठगी?

SBI द्वारा शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि फ्रॉड करने वाले लोगों को SMS या WhatsApp के जरिए मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में लिखा होता है कि आपके खाते में हजारों Reward Points हैं, जो जल्द ही एक्सपायर होने वाले हैं। मैसेज में एक लिंक दिया जाता है, जिस पर तुरंत क्लिक कर रिडीम करने के लिए कहा जाता है। लोग फ्री में मिले Reward Points के लालच में लिंक पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से ठगी की शुरुआत हो जाती है।

https://www.instagram.com/reels/DUGB-xdlI5Y/

लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट हो सकता है खाली

जैसे ही कोई व्यक्ति फर्जी लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक नकली वेबसाइट पर ले जाया जाता है। यहां उससे डेबिट कार्ड नंबर, CVV और अन्य बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति गलती से अपनी जानकारी डाल देता है, तो ठग कुछ ही मिनटों में उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।

ऐसे पहचानें फर्जी मैसेज और कॉल

SBI ने ग्राहकों को कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनसे फर्जी मैसेज की पहचान की जा सकती है:

  • मैसेज में गलत स्पेलिंग और खराब भाषा होना।
  • अनजान लिंक पर तुरंत क्लिक करने का दबाव बनाना।
  • बैंक से जुड़े मैसेज में संदिग्ध नंबर या लिंक होना।

बैंक ने यह भी बताया कि SBI की ओर से आने वाली असली कॉल्स 1600 सीरीज नंबर से ही होती हैं। अगर कॉल 1600 नंबर से आ रही है, तभी उसे बैंक की कॉल माना जा सकता है।

फ्रॉड हो जाए तो तुरंत क्या करें?

अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो देर न करें। तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या फिर cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

बैंक कभी भी फोन या मैसेज पर आपकी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें-OTP, CVV नंबर, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *