KNEWS DESK – बॉलीवुड में इन दिनों ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. खासतौर पर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने के बाद से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में रही है. लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह अब ‘डॉन 3’ का हिस्सा नहीं हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर एक और बड़ा इशारा भी सामने आया है.
‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह की हुई छुट्टी?
फरहान अख्तर की ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक एक्शन सीरीज में गिनी जाती है. शाहरुख खान के बाद जब फरहान ने ‘डॉन 3’ के लिए रणवीर सिंह के नाम का ऐलान किया था, तो इसे इंडस्ट्री का बड़ा और रिस्की फैसला माना गया. रणवीर की एनर्जी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि वह डॉन के किरदार में एक नया अंदाज लेकर आएंगे.
हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहे हैं. कहा जा रहा है कि वह अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद एक जैसे किरदार नहीं निभाना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली. रणवीर फिलहाल अपने करियर को लेकर बेहद सतर्क हैं और सिर्फ वही फिल्में साइन कर रहे हैं, जिनमें उन्हें चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक रोल मिले.
सोशल मीडिया ने बढ़ाई अटकलें
इस पूरे मामले को तब और हवा मिली, जब फैंस ने नोटिस किया कि फरहान अख्तर अब इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह को फॉलो नहीं कर रहे हैं. इस अनफॉलो ने दोनों के बीच अनबन की अटकलों को और तेज कर दिया है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच प्रोफेशनल मतभेद हो गए हैं.
हालांकि, इस मामले पर अब तक न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. इसलिए फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह आने वाले समय में संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे बड़े और विजनरी डायरेक्टर्स के साथ काम करने के इच्छुक हैं. माना जा रहा है कि वह अब अपने करियर के इस फेज में क्वालिटी और यूनिक किरदारों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं.