‘जीरो एटीट्यूड’ वाला किंग! एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने उतरवाया शाहरुख खान का चश्मा, सादगी भरे रिएक्शन पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज़ से फैंस का दिल जीतते नजर आए हैं. गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है.

दरअसल, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मी शाहरुख खान से चश्मा उतारने के लिए कहते हैं. इस पर किसी तरह की नाराजगी या स्टार एटीट्यूड दिखाने के बजाय शाहरुख मुस्कुराते हुए तुरंत चश्मा उतार देते हैं और पूरे सहयोग के साथ चेकिंग कराते हैं. सिक्योरिटी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाहरुख ने गार्ड के कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. उनका यही छोटा-सा लेकिन खास जेस्चर अब चर्चा में है.

इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. लोग शाहरुख खान की विनम्रता और जिम्मेदार नागरिक वाले रवैये की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जीरो एटीट्यूड, तभी तो किंग खान कहलाते हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “स्टारडम के बावजूद नियमों का सम्मान करना ही उन्हें सबसे अलग बनाता है.” कई फैंस ने इसे शाहरुख की जमीन से जुड़ी सोच का उदाहरण बताया.

https://www.instagram.com/reels/DUFYOkUEtzp/

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. खास बात यह है कि ‘किंग’ शाहरुख और सुहाना खान की पहली साथ वाली फिल्म होगी. फिल्म से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *