प्रदूषण से बाल हो रहे हैं बेजान? एक्सपर्ट्स बता रहे हैं स्कैल्प केयर से कैसे पाएं हेल्दी और शाइनी हेयर, जानिए

KNEWS DESK- आजकल ज्यादातर महिलाएं इस परेशानी से जूझ रही हैं कि उनके बाल हर दिन अलग-अलग तरह के नजर आते हैं। कभी बाल चमकदार दिखते हैं तो कभी रूखे और बेजान। खासतौर पर ट्रैवल, धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण का असर बालों और स्कैल्प पर तेजी से पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर स्कैल्प हेल्दी नहीं है तो बालों की खूबसूरती और मजबूती भी लंबे समय तक नहीं टिक सकती।

स्कैल्प है हेल्दी बालों की असली नींव

ISAAC Luxe की फाउंडर और एस्थेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता के अनुसार, स्कैल्प हेल्दी बालों की नींव होती है। जब पसीना, तेल और प्रदूषण एक साथ स्कैल्प पर जमा हो जाते हैं, तो इससे सूजन, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसका सीधा असर बालों की ग्रोथ, शाइन और मजबूती पर पड़ता है।

प्रदूषण से बालों को होने वाले बड़े नुकसान

लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से बालों को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं—

  • दोमुंहे बाल
  • समय से पहले सफेद होना
  • रूखे और बेजान बाल
  • रूसी और खुजली
  • बालों का झड़ना और टूटना
  • बालों की ग्रोथ रुकना

स्कैल्प को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Dyson के हेड ऑफ ब्यूटी रिसर्च शॉन लिम का कहना है कि बालों की देखभाल में स्कैल्प को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि ज्यादातर समस्याओं की जड़ अनहेल्दी स्कैल्प ही होती है। हमारे स्कैल्प में करीब 1 लाख हेयर फॉलिकल्स और सेबेशियस ग्लैंड्स होते हैं, जो बालों की सेहत तय करते हैं।

प्रदूषण और हीट टूल्स से रहें सावधान

प्रदूषण के साथ-साथ हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर जैसे ज्यादा हीट टूल्स बालों की हालत और खराब कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि स्कैल्प पर अधिक गर्म टूल्स का इस्तेमाल न करें और जहां तक हो सके बिना टूल्स के हेयरस्टाइल अपनाएं।

स्किनकेयर की तरह करें स्कैल्प केयर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्कैल्प केयर को भी स्किनकेयर की तरह ट्रीट करना चाहिए—

  • हफ्ते में एक बार जेंटल एक्सफोलिएशन करें।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सीरम या ऑयल लगाएं।
  • स्कैल्प की नियमित मालिश करें।
  • डैंड्रफ को कंट्रोल में रखें।

डाइट भी निभाती है अहम भूमिका

शॉन लिम के अनुसार, फल और सब्जियों से भरपूर डाइट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है। वहीं डॉ. गीतिका का कहना है कि मजबूत और घने बालों के लिए ओमेगा-3, जिंक और विटामिन A व C से भरपूर आहार लेना बेहद जरूरी है।

बाल धोने का सही तरीका भी है जरूरी

ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों के बाद बालों को जरूर धोएं। इसके लिए—

  • माइल्ड शैम्पू से जेंटल क्लींजिंग करें।
  • इसके बाद हल्का कंडीशनर या सीरम लगाएं।
  • यह बालों में नमी को लॉक करता है और उन्हें टूटने से बचाता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हर दिन हेल्दी, मजबूत और चमकदार दिखें, तो सिर्फ बालों पर नहीं बल्कि स्कैल्प हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *