KNEWS DESK – बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा बीते साल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहीं। साल 2025 में युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद दोनों की जिंदगी अलग रास्तों पर बढ़ती नजर आई। इसके बाद से टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और यहां तक कि वेकेशन की तस्वीरों ने भी इन अफवाहों को हवा दी। हालांकि, अब इस रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच चहल का नाम एक नए चेहरे से जुड़ने लगा है।
शेफाली बग्गा के साथ दिखे चहल
हाल ही में युजवेंद्र चहल को ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली बग्गा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में चहल ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए, जबकि शेफाली ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं। हालांकि दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज नहीं दिए, लेकिन पैपराजी ने उन्हें अलग-अलग कैद कर लिया।
https://www.instagram.com/reels/DT50ao3E8PL/
अफवाहों को मिला और जोर
आरजे महवश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद चहल और शेफाली बग्गा के अफेयर की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चहल अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे महवश के साथ जुड़ी अटकलों के खत्म होने का इशारा मान रहे हैं।
अनफॉलो से बढ़ी दूरी की अटकलें
चहल की पर्सनल लाइफ तब से चर्चा में है, जब उन्होंने धनश्री वर्मा से तलाक लिया और इसके बाद आरजे महवश के साथ उनका नाम जुड़ने लगा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते थे, लेकिन हाल ही में एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबर सामने आई, जिसने उनके रिश्ते में दूरी की अटकलों को और हवा दे दी।