पलाश मुच्छल बना रहे फिल्म, फैंस ने कहा- ‘कैसे चीट करें’ वाला टाइटल फिट रहेगा

KNEWS DESK- टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में पलाश मुच्छल का नाम कई कारणों से चर्चा में रहता है। हालांकि वे पहले भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी चर्चा पर्सनल लाइफ के कारण अधिक रही। खासकर जब उनकी शादी इंग्लिश क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ अचानक टूट गई थी, तब से पलाश सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में हैं। अब उनकी पर्सनल लाइफ को अलग रखते हुए, पलाश अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं और हाल ही में उनकी डायरेक्टिंग डेब्यू की खबर सामने आई है।

खबर है कि पलाश मुच्छल एक नई फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी अनटाइटल्ड है, लेकिन इसमें अभिनेता श्रेयस तलपड़े लीड रोल निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि श्रेयस फिल्म में एक साधारण व्यक्ति का किरदार निभाएंगे।

जैसे ही फिल्म की खबर सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पलाश की पर्सनल लाइफ को जोड़कर फिल्म की कहानी और टाइटल पर मजाकिया टिप्पणियाँ कीं।

कुछ यूज़र्स ने इसे “ड्रामा से कम, कॉमेडी से ज्यादा” बताते हुए व्यंग्य किया। वहीं कुछ ने यह अनुमान लगाया कि फिल्म की कहानी धोखे और रिश्तों पर आधारित होगी।

पलाश की इस नई फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा इतनी तेज है कि यह प्रोजेक्ट रिलीज से पहले ही ट्रोल और मीम्स का विषय बन चुका है। फिल्म के डायरेक्टर के रूप में पलाश का यह कदम उनके लिए नया और बड़ा प्रयास है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग से यह प्रोजेक्ट पहले ही विवादों में घिरता नजर आ रहा है।