KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। प्रतीक ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए सार्वजनिक की।
प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से पोस्ट किया और लिखा कि वह अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में अपर्णा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार के रिश्ते खराब कर दिए हैं और सिर्फ प्रसिद्धि और प्रभाव बनाना चाहती हैं।
https://www.instagram.com/p/DTrkawQjE__/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
प्रतीक ने आगे लिखा कि उनकी मानसिक स्थिति (मेंटल हेल्थ) इस समय बहुत खराब है, लेकिन अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपर्णा से शादी करने के कारण खुद को बदकिस्मत मानते हैं।
हालांकि, प्रतीक यादव या अपर्णा यादव के परिवार ने अभी तक इस घोषणा की पुष्टि नहीं की है। परिवार का कहना है कि अपर्णा इस समय बाहर हैं और संभव है कि किसी ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया हो।
फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए यह खबर अभी अधूरी और विवादित बनी हुई है लेकिन राजनीतिक और सोशल मीडिया सर्कल्स में इस पोस्ट ने काफी चर्चा पैदा कर दी है और लोग इस विवाद को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सच है या सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह।