बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां…. उत्तराखंड सरकार में मंत्री के पति के विवादित बयान से सियासी पारा गर्म, विपक्ष ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क- उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में वह एक कार्यकर्ता से कहते हैं कि “बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिल जाती है, चलिए हम आपकी शादी कराते हैं।” यह घटना सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल की बताई जा रही है। वीडियो में मंत्री के पति एक युवक नवीन से सवाल कर रहे थे कि आपकी उम्र कितनी है और शादी क्यों नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने शादी और बच्चों का हवाला देते हुए यह विवादित टिप्पणी कर दी।

कांग्रेस सेवादल ने बोला हमला

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने बीजेपी और मंत्री पर हमला बोला। कांग्रेस सेवादल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बयान उत्तराखंड सरकार की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की महिलाओं के साथ ऐसा अपमान अस्वीकार्य है। गिरधारी लाल साहू पहले भी विवादों में रह चुके हैं। हालांकि इस मामले में अब तक मंत्री रेखा आर्य और उनके पति की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।

वीडियो को लेकर आ रही हैं तीखी प्रतिक्रियाएं

राजनीतिक हलकों में इसे महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़े संवेदनशील मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो राजनीतिक विवाद को और तेज कर सकते हैं। विपक्ष इस मामले को बीजेपी सरकार पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। वहीं समाजिक मंचों पर भी वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *