‘धुरंधर’ की सारा अर्जुन नहीं, पिता राज अर्जुन भी चर्चित, पुलिस से बचने स्टेशन पर बिना कपड़ों बिताई रात

KNEWS DESK – सारा अर्जुन ने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई है, जहां वह फीमेल लीड के रूप में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि सारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है, लेकिन ‘धुरंधर’ उनके लिए एक बड़ी छलांग साबित हुई है।

सारा अर्जुन के फिल्मी सफर में उनके पिता, राज अर्जुन, का भी बड़ा योगदान रहा है। राज अर्जुन हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी पहचान रखते हैं। साल 2004 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वह एक बिजनेस फैमिली से आते हैं, लेकिन फिल्मों का रास्ता चुनना उनके लिए आसान नहीं था। राज ने कई मुश्किलों का सामना किया और कई रोल पाने के लिए संघर्ष किया।

https://www.instagram.com/p/DSJ8hfpjaMD/?

एक इंटरव्यू में राज अर्जुन ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें रात गुजारने के लिए रेलवे स्टेशन पर सोना पड़ा था। वह कुमुद मिश्रा से मुलाकात कर वापस आ रहे थे और उस समय पीजी में एंट्री नहीं मिली। रात गुजारने के लिए उन्होंने कई उपाय किए, लेकिन सफल नहीं हुए। अंत में उन्होंने स्टेशन का रुख किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बिना कपड़े सोने के लिए कहा, ताकि पुलिस उन्हें क्रिमिनल समझकर गिरफ्तार न कर ले।

राज अर्जुन ने हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा पहचान ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से मिली, जिसमें आमिर खान भी थे। उनके संघर्ष और मेहनत की वजह से आज उनकी बेटी सारा अर्जुन फिल्मी दुनिया में लीड रोल में चमक रही हैं और दोनों ही पिता-पुत्री फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *