प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश है महफूज- मुख्यमंत्री मोहन यादव

KNEWS DESK- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश महफूज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की देश से समाप्ति के दृढ़संकल्प के कारण मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के अदम्य साहस और बलिदान से बालाघाट से लाल सलाम को 11 दिसम्बर को आखरी सलाम कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भोपाल से वर्चुअल उपस्थिति में बालाघाट (मध्यप्रदेश) में मौजूद आखरी 2 नक्सली दीपक उइके और रोहित ने भी आत्म समर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 42 दिनों में मध्यप्रदेशमहाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (एमएमसी)जोन में ऐतिहासिक रूप से 7 करोड़ 75 लाख के इनामी 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार समेकित रूप से नक्सलवाद और माओवादियों के खिलाफ एक अद्भुत और ऐतिहासिक अभियान चलाया गया। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 26 जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अंतिम समय-सीमा घोषित की गई। नक्सलवादियों के सामने दो ही विकल्प रहे एक नवजीवन का अवसर और दूसरा जीवन की समाप्ति। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों और मध्यप्रदेश पुलिस के वीर जांबाज जवानों के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में 11 दिसम्बर को अंतिम दो नक्सलियों के आत्मसमर्पण से प्रदेश नक्सल मुक्त हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही इस वर्ष सर्वोधिक 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। यह विगत 21 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में मौजूद दोनों नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। प्रदेश में सक्रिय सभी नक्सली केडरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही मंडलाडिण्डोरी और बालाघाट के विकास की बाधाएं खत्म हो गई हैं। पहले डिण्डोरी फिर मंडला और अब बालाघाट से भी नक्सलवाद खत्म हो गया है। सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की राह पर क्षेत्र को आगे ले जाएंगे। माओवाद को पनपने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *