डिजिटल डेस्क- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले सियासत गरमा गई है। आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह के विवादित बयान पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाले बयान से माहौल खराब होता है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। दरअसल, बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आरजेडी नेता सुनील सिंह ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर मतगणना में धांधली हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा।” उनके इस बयान के सामने आने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। विपक्षी दलों ने इसे चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधी चुनौती बताया। कई नेताओं ने सुनील सिंह के बयान को भड़काऊ और लोकतंत्र विरोधी बताया।
आरजेडी की हताशा का नतीजा- भाजपा प्रवक्ता
भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने इसे “आरजेडी की हताशा का नतीजा” बताया। उन्होंने कहा कि “आरजेडी को अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है।” वहीं, जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा कि इस तरह के बयान से राज्य की कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए कार्रवाई जरूरी है।
नहीं आया आरजेडी का आधिकारिक बयान
उधर, आरजेडी के भीतर भी इस बयान पर मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह सुनील सिंह का व्यक्तिगत बयान है, आरजेडी का आधिकारिक रुख नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण चुनाव और निष्पक्ष मतगणना में विश्वास रखती है। इस बीच, बिहार पुलिस ने बयान के वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर हो रहा