KNEWS DESK – बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज 11 नवंबर 2025 शाम 6 बजे संपन्न हो गई, और शाम 6:30 बजे से एक्जिट पोल्स जारी हो गए हैं। सभी प्रमुख एक्जिट पोल्स (जैसे मैट्रिक्स-IANS, पीपल्स पल्स, चाणक्या स्ट्रैटेजी, एबीपी-सीवोटर आदि) एनडीए (बीजेपी-जेडीयू गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। कुल 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए, और एनडीए को 130-160 सीटें मिलने का अनुमान है। जिसके आधार पर यह कहा जा रहा है कि बिहार में फिर से नीतीशे कुमार है. महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) को 70-100 सीटें मिलेंगी, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0-5 सीटें। ये अनुमान वोटरों से तुरंत सर्वे पर आधारित हैं, लेकिन एक्जिट पोल्स हमेशा सटीक नहीं होते (जैसे 2020 में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी, लेकिन एनडीए जीता)। असली नतीजे 14 नवंबर को वोट गिनती के बाद आएंगे।
प्रमुख एक्जिट पोल्स की डिटेल:–
- मैट्रिक्स-IANS: एनडीए 147-167, महागठबंधन 70-90, जेएसपी 0-2। वोट शेयर: एनडीए 46%।
- पीपल्स पल्स (एनडीटीवी): एनडीए 133-159, महागठबंधन 75-101, अन्य 2-8। जेडीयू को 35-45 सीटें।
- चाणक्या स्ट्रैटेजी (एनडीटीवी): एनडीए 130-138, महागठबंधन 100-108, जेएसपी 0। नीतीश की मजबूत वापसी।
- एबीपी-सीवोटर: एनडीए 133-148, महागठबंधन 87-102, अन्य 3-5।
- पी-मार्क: एनडीए 142-162, महागठबंधन 80-98।
- ईटी एक्जिट पोल: एनडीए 135-150, महागठबंधन 88-103, अन्य 3-7।
- डीवी रिसर्च (बिहारटक): एनडीए को आरामदायक जीत, 186 सीटें तक।
- जेसीवी: एनडीए 135-150, वोट शेयर 43.5-46.5%।
पार्टी-वार ब्रेकडाउन (औसत अनुमान):
बीजेपी – 80-90 अनुमानित सीटें
जेडीयू– 40-50 अनुमानित सीटें
आरजेडी – 60-70 अनुमानित सीटें
कांग्रेस – 15-25 अनुमानित सीटें
एलजेपी (राम विलास) – 5-10 अनुमानित सीटें
आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 122 है. राज्य में इस समय NDA की सरकार है. दूसरी ओर विपक्ष में RJD, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP का महागठबंधन है. दोनों गठबंधनों ने चुनाव प्रचार में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है.