हैलोवीन 2025 बना बॉलीवुड का सबसे ग्लैमरस नाइट, ऑरी की पार्टी में सितारों ने उड़ाया धमाल

KNEWS DESK – इस साल का हैलोवीन बॉलीवुड के लिए किसी रेड-कार्पेट गाला से कम नहीं रहा। अंबानी की हैलोवीन पार्टी में ऑरी ने ऐसा माहौल बना दिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। इस पार्टी में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आर्यन खान, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जैसे सितारे पहुंचे और अपने अनोखे लुक्स से सबका दिल जीत लिया।

ऑरी का मजेदार मरमेड अवतार

वीडियो की शुरुआत खुद ऑरी से होती है, जो डिज्नी की “The Little Mermaid” के प्यारे किरदार सेबेस्टियन केकड़े के रूप में नजर आते हैं। लाल रंग के आउटफिट और शरारती एक्सप्रेशंस के साथ उन्होंने पार्टी का टोन सेट कर दिया। फैंस ने उनके इस फनी लेकिन क्रिएटिव लुक को खूब पसंद किया।

https://www.instagram.com/reels/DQei_bmE5E3/

नीता अंबानी ने “Breakfast at Tiffany’s” की ऑड्रे हेपबर्न के रूप में एंट्री ली। ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस, डायमंड टियारा और रेट्रो हेयरस्टाइल में उनकी एलीगेंस और ग्रेस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर नीता अंबानी के लुक को “रात की रानी” तक कहा गया।

आलिया, दीपिका और रणवीर का धमाकेदार अंदाज

आलिया भट्ट टॉम्ब रेडर की लारा क्रॉफ्ट बनीं। उनका एक्शन लुक – ब्लैक टी-शर्ट, शॉर्ट्स और ब्रेडेड बालों के साथ – फैंस को खूब भाया। दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म की लेडी सिंघम यूनिफॉर्म पहनकर दमदार एंट्री ली, जिससे उनका पावरफुल अंदाज झलक उठा। रणवीर सिंह हमेशा की तरह पार्टी के शोस्टॉपर बने। Deadpool के गेटअप में उनकी एनर्जी और चार्म ने सबका ध्यान खींच लिया।

आकाश-श्लोका और आर्यन खान ने जोड़ा एलिगेंस और क्लास

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने The Addams Family के गोमेज़ और मोर्टिसिया एडम्स का लुक अपनाया, एक क्लासी और रहस्यमयी जोड़ी के रूप में। वहीं, आर्यन खान का लुक सबसे चर्चित रहा। उन्होंने Brokeback Mountain से इंस्पायर जेक गिलेनहॉल स्टाइल अपनाया, जो सटल लेकिन इंटेंस नजर आया। ऑरी ने पोस्ट में पूछा, “रात का बेस्ट कॉस्ट्यूम किसका?” कमेंट्स में अनन्या पांडे और खुशी कपूर ने लिखा, “नीता आंटी विनर हैं!” जबकि फैन्स ने इसे “2025 की सबसे एंटरटेनिंग रील” बताया।

पार्टी के बाद सितारे जामनगर में ईशा और आकाश अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। अरिजीत सिंह की soulful परफॉर्मेंस ने रात को और भी खास बना दिया। जामनगर एयरपोर्ट पर अनन्या पांडे, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और करण जौहर जैसे कई स्टार्स को स्पॉट किया गया, जिससे जश्न में और चमक जुड़ गई।