KNEWS DESK – साल 2024 में रिलीज हुई प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनु मान’ ने बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक तहलका मचा दिया था। छोटे बजट की इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि सुपरहीरो यूनिवर्स की एक नई दिशा भी तय की। अब प्रशांत एक बार फिर अपनी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ही चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना असुरगुरु शुक्राचार्य की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि भूमि शेट्टी (भूमिका शेट्टी) महाकाली का शक्तिशाली किरदार निभा रही हैं।
जब जारी हुआ फर्स्ट लुक
फिल्म ‘महाकाली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया। पोस्टर में भूमि शेट्टी का महाकाली रूप बेहद शक्तिशाली और डरावना नजर आ रहा है। चेहरे पर उग्र भाव और आंखों में तेज देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि भूमि ने एक नए युग की देवी का लुक जिंदा कर दिया है।
https://www.instagram.com/p/DQa6wjQASiH/
भूमि शेट्टी का असली नाम भूमिका शेट्टी है। वह कर्नाटक के करावली क्षेत्र में स्थित कुंडापुरा की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम भास्कर शेट्टी और मां का नाम बेबी शेट्टी है। स्कूल के दिनों से ही भूमि कन्नड़ और तुलु भाषाओं में निपुण रही हैं। साल 2018 में हैदराबाद टाइम्स ने उन्हें ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ स्मॉल स्क्रीन’ का खिताब दिया था।
टीवी से फिल्मों तक का सफर
भूमि शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरीज ‘किन्नारी’ और तेलुगू सीरीज ‘निन्ने पेल्लादथा’ में काम किया। इसके अलावा, वह ‘बिग बॉस कन्नड़’ की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
फिल्मों की बात करें तो भूमि ने साल 2021 में कन्नड़ फिल्म ‘इक्कत’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘शरथुलु वर्थिथाई’ (2024) और ‘किंगडम’ (2025) जैसी फिल्मों में नजर आईं।