KNEWS DESK – ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाना आसान नहीं होता, और उसे बनाए रखना उससे भी कठिन। कई कलाकार संघर्षों के बाद मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं, लेकिन कुछ अपनी राह बदल लेते हैं। ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं टीवी की पूर्व एक्ट्रेस नुपुर अलंकार, जिन्होंने एक्टिंग को अलविदा कहकर सन्यासी जीवन अपना लिया।
27 साल की उम्र में छोड़ी एक्टिंग
नुपुर अलंकार ने 2022 में 27 साल की उम्र में एक्टिंग को छोड़ दिया। उन्होंने अपने करियर में करीब 157 टीवी शोज किए, जिनमें छोटे-बड़े रोल्स शामिल थे। उनके चर्चित टीवी शोज में ‘शक्तिमान’, ‘दीया और बाती हम’, ‘राजा जी’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सोनाली केबल’ और ‘सांवरिया’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
https://www.instagram.com/p/CvmTHx-Jqw8/?
लेकिन लंबे समय तक ग्लैमर और लोकप्रियता के बीच रहने के बाद, नुपुर का मन शांति की तलाश में बदल गया और उन्होंने आध्यात्म की राह अपनाई।
सन्यास लेने से पहले पति को भी छोड़ा
बताया जाता है कि नुपुर ने साल 2002 में शादी की थी, लेकिन अध्यात्म के लिए उन्होंने अपने रिश्ते को भी समाप्त कर दिया। उनके पति अलंकार श्रीवस्ताव ने उनके फैसले का समर्थन किया। नुपुर ने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में सन्यास अपनाया।
सन्यास लेने का बड़ा कारण उनकी मां का निधन था। उन्होंने बताया कि मां की अंतिम जिम्मेदारी पूरी करने के बाद उनका मन दुनियावी बंधनों में नहीं लगता था। इसके बाद उन्होंने अपने करीबियों से अनुमति लेकर भगवान की शरण में जीवन बिताने का निर्णय लिया।
अब भिक्षा मांगकर गुजारा करती हैं
एक्ट्रेस से सन्यासिन बनने के बाद नुपुर का जीवन पूरी तरह बदल गया। वह अब भिक्षा मांगकर अपना पेट भरती हैं और जमीन पर सोती हैं। दिन में केवल एक बार भोजन करती हैं और पूरी तरह से भगवान की शरण में जीवन व्यतीत कर रही हैं।जहां पहले शोबिज की दुनिया में पॉपुलैरिटी और करियर की चिंता रहती थी, अब नुपुर शांति और संतोष का जीवन जी रही हैं।