KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार प्रभास आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। प्रभास ने अपने जन्मदिन के दिन ही अपनी अगली फिल्म ‘फौजी’ की घोषणा की और फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया, जिसने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है।
फौजी का पहला लुक
फिल्म के पोस्टर में प्रभास एक शक्तिशाली और डटकर लड़ने वाले योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हिम्मत, जुनून और ताकत साफ झलक रही है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा, “पद्मव्यूह विजयी पार्थः, पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः. गुरुविरहितः एकलव्यः, जन्मनैव च योद्धा एषः। प्रभास हनु फौजी हैं। हमारे इतिहास के भूले हुए पन्नों से एक सैनिक की सबसे बहादुरी भरी कहानी।” इस श्लोक ने फैंस के बीच फिल्म के ग्रैंड और एपिक अंदाज की झलक दे दी है।
https://www.instagram.com/p/DQI-fpJge5z/
पोस्टर रिलीज के बाद फैंस फिल्म के टीजर के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस उनके इस नए अवतार को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
फिल्म के मेकर्स और प्रोजेक्ट का पैमाना
‘फौजी’ को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो पहले पुष्पा फ्रेंचाइजी, उप्पेना और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में मेकर्स ने विजुअल्स और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पर बड़े स्तर पर निवेश किया है। इसे अब तक की सबसे बड़ी और भव्य फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन प्रभास के फैंस के लिए यह जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। फौजी से प्रभास के फैंस को एक नए, इंटेंस और ऐतिहासिक रोल में देखने का मौका मिलेगा।