दिवाली 2025: आज होगी लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और आवश्यक पूजन सामग्री

KNEWS DESK- देशभर में बड़ी दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा पर्व इस वर्ष 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) यानी आज मनाया जा रहा है। यह पर्व धन, सुख-समृद्धि और प्रकाश का प्रतीक है, घर-घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

लक्ष्मी पूजा 2025 की तिथि और समय

अमावस्या तिथि प्रारंभ– 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:44 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त– 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5:54 बजे

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त– रात 7:08 बजे से 8:18 बजे तक (कुल अवधि: 1 घंटा 10 मिनट)

यह समय प्रदोष काल और निशिता काल के बीच आता है, जिसे लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

दिवाली की रात मां लक्ष्मी धन, वैभव और समृद्धि की देवी के रूप में पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से उनका पूजन करता है, उसके घर में धन और शांति का वास होता है। साथ ही, भगवान गणेश की पूजा करके विघ्नों को दूर किया जाता है और नए कार्यों में सफलता की कामना की जाती है।

लक्ष्मी पूजन के लिए आवश्यक सामग्री सूची

लक्ष्मी पूजा करते समय निम्नलिखित पूजन सामग्री का उपयोग अवश्य करें-

भगवानों से संबंधित सामग्री-

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा

भगवानों के नए वस्त्र

कलावा (मौली), शहद

पवित्र सामग्री-

गंगाजल

पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)

सिंदूर, रोली, कुमकुम, अक्षत (चावल)

इत्र, चंदन, सुपारी, पान, बताशे

सजावट और भक्ति सामग्री-

फूल और फूलों की माला

कमल का फूल

लाल वस्त्र और चौकी

आसन, थाली, शंख

दीप और हवन सामग्री-

मिट्टी के दीए, रुई, घी/तेल

हवन कुंड और हवन सामग्री

आम के पत्ते

प्रसाद

चांदी या तांबे का सिक्का

नारियल

इन सामग्रियों के साथ मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक आराधना करने से सुख, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है।