KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार दर्शकों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस और ड्रामा देखने को मिलता है। लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच खासा तनाव देखने को मिला। इस टास्क में वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच बहस हुई, जब मालती ने तान्या पर अमाल मलिक की फोटो किस करने का आरोप लगाया।
कैप्टेंसी टास्क में क्या हुआ?
टास्क में कंटेस्टेंट्स को जोड़ी में पजल बनानी थी। इसमें चार राउंड हुए और हर राउंड में पहले कप्तान को पजल बनाना था। जोड़ी के कंटेस्टेंट्स को अपने राउंड के संचालक की पजल पूरी करनी थी। सबसे तेजी से पजल बनाने वाला कंटेस्टेंट कैप्टन बनने का दावेदार बन गया।
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1976338784162816050
इस दौरान तान्या और मालती की जोड़ी अमाल मलिक की पजल को पूरा करने में लगी। टास्क के दौरान तान्या पजल वाली फोटो को जोर से पकड़कर लेट गई। मालती ने जब तान्या की पजल को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने दावा किया कि तान्या ने अमाल की फोटो को किस किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
तान्या के इस टास्क का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में तान्या पजल को मालती से बचाते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि वीडियो में साफ नहीं दिख रहा कि तान्या ने सच में फोटो को किस किया या नहीं।
सोशल मीडिया पर तान्या के फैंस ने मालती के आरोपों को झूठ बताते हुए उन्हें ट्रोल भी किया। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देंगे और घर में इस मुद्दे पर बहस होगी या नहीं।