शरद पूर्णिमा 2025: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर करें तुलसी चालीसा का पाठ, घर में होगी सुख-समृद्धि और धन का लाभ

KNEWS DESK- हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा इस साल 6 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही, तुलसी की पूजा और तुलसी चालीसा का पाठ करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन में वृद्धि होती है।

शरद पूर्णिमा को तुलसी का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि तुलसी को विष्णुजी की प्रियतम देवी और मां लक्ष्मी की कृपा देने वाली शक्ति माना गया है। इस दिन तुलसी चालीसा का पाठ करने से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

तुलसी चालीसा का महत्व

तुलसी चालीसा में मां तुलसी के महिमा और गुणों का वर्णन किया गया है। इसमें बताया गया है कि जो घर में तुलसी निवास करती हैं, वहां विष्णुजी का वास होता है। जो नियमित रूप से तुलसी चालीसा का पाठ करता है, उसका सभी कार्य सफल होता है। कार्तिक मास और शरद पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा विशेष फलदायक होती है।

तुलसी चालीसा का पाठ विधि

सबसे पहले प्रथम गंगाजल मंगवाएं और स्नान करें। तुलसी के चरणों में चंदन, अक्षत और पुष्प अर्पित करें, साथ ही धूप, दीप और नैवेद्य लगाएं। हृदय को निर्मल भाव से केंद्रित करके तुलसी चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद तुलसी माता की स्तुति और प्रार्थना करें। इस पाठ के दौरान भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलती है। माना जाता है कि इस दिन पढ़ी गई तुलसी चालीसा की महिमा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं।

    शरद पूर्णिमा पर तुलसी पूजन के लाभ

    घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आर्थिक संकट और तंगी दूर होती है। सभी कार्यों में सफलता मिलती है। परिवार में सुख और सौहार्द बढ़ता है। इस शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को तुलसी चालीसा का पाठ कर, आप मां तुलसी और लक्ष्मी माता की कृप प्राप्त कर सकते हैं। यह दिन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है, बल्कि जीवन में सफलता, धन और सुख लाने वाला भी है।