KNEWS DESK – संजय कपूर के निधन के बाद उनके 30 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। यह विवाद मुख्य रूप से प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच है, जो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मामले पर संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने हाल ही में खुलकर प्रतिक्रिया दी।
मंदिरा ने याद किया शादी का समय
मंदिरा कपूर स्मिथ ने पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में उस समय को याद किया जब उनके भाई की शादी और रिश्ते को लेकर परिवार में तनाव था। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही संजय और प्रिया की नजदीकियों के बारे में पता था, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दोनों इतने करीब आ जाएंगे।
प्रिया सचदेव को लेकर कड़ा रुख
मंदिरा ने कहा कि वे प्रिया और संजय के बारे में सब कुछ जानती थीं, लेकिन परिवार में प्रिया की एंट्री को लेकर खुश नहीं थीं। उन्होंने कहा, “किसी के परिवार में आकर उसे बर्बाद कर देना गलत है। करिश्मा (लोलो) इसके लिए हकदार नहीं थीं।”
मंदिरा ने यह भी बताया कि संजय अपने बेटे कियान के प्रति काफी पजेसिव थे और उन्होंने किसी दूसरी महिला के बच्चे या उस महिला की परवाह ना करने को गलत माना।
पिता ने भी नहीं माना रिश्ता
मंदिरा ने खुलासा किया कि उनके दिवंगत पिता समेत पूरा परिवार संजय और प्रिया के रिश्ते के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने स्पष्ट रूप से कहा था कि संजय कभी प्रिया से शादी नहीं कर सकते और वह उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे।
मंदिरा ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने भाई से प्यार करती थीं, लेकिन केवल करिश्मा के बच्चे ही उसके हकदार थे। उनके अनुसार, उन्हें इस मामले को सही तरीके से संभालना चाहिए था।