बिग बॉस 19: फरहाना भट्ट की हरकतों पर भड़के फैंस, वीकेंड का वार में लगेगी क्लास!

KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का इस हफ्ता काफी विवादित रहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने टीआरपी के लिए ऐसी हरकतें कर दीं, जिनसे दर्शक भी हैरान रह गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं फरहाना भट्ट, जिनकी वजह से घर का माहौल बार-बार बिगड़ता नजर आया। सलमान खान पहले भी उन्हें वीकेंड का वार में डांट लगा चुके हैं, लेकिन फरहाना ने अपनी आदतें नहीं बदलीं। इस हफ्ते उन्होंने तीन बड़ी गलतियां की हैं, जिन पर सलमान का गुस्सा फूटना तय माना जा रहा है।

कुनिका सदानंद से बदतमीजी

फरहाना ने इस बार कुनिका सदानंद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उसने दर्शकों को नाराज कर दिया है। नेशनल टीवी पर उन्होंने कुनिका से तू-तड़ाक की, उनके साथ असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया और गुस्से में हदें पार कर दीं। इतना ही नहीं, उनके करीबी दोस्त भी इस रवैये को गलत ठहराते दिखे।

https://www.instagram.com/reel/DO-kc9rCtuu/

कैप्टेंसी टास्क के दौरान फरहाना ने घर के राशन की कोई परवाह नहीं की और अपनी जीत के लिए खुदगर्जी दिखाई। उन्हें जब संचालक बनाया गया तो वह बार-बार चीटिंग करती नजर आईं। यहां तक कि डांस पार्टी टास्क में भी उन्होंने बिना बात झगड़ा किया और चेयर पर बैठकर माहौल बिगाड़ा। उनकी जिद के चलते पूरा टास्क कई बार बाधित हुआ।

https://www.instagram.com/reel/DPAvF57k6Qh/

अशनूर कौर पर फालतू टिप्पणियां

फरहाना ने इस हफ्ते लगातार अशनूर कौर को टारगेट किया। उन्होंने अभिषेक बजाज के साथ अशनूर का नाम जोड़ा और बार-बार मजाक में उनका लिंक-अप बनाने की कोशिश की। एक मौके पर उन्होंने अभिषेक से कहा – “अपनी मैडम को कहो”, जिससे अशनूर असहज हो गईं। खुद बसीर अली के साथ खेल रहीं फरहाना का यह रवैया दर्शकों को बेहद गलत लगा।

दर्शकों का मानना है कि फरहाना इस हफ्ते की सबसे विवादित कंटेस्टेंट रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी निंदा हो रही है। अब सभी की निगाहें वीकेंड का वार पर टिकी हैं, जहां माना जा रहा है कि सलमान खान फरहाना को कड़े शब्दों में फटकार लगाएंगे।