KNEWS DESK – आज 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में विभिन्न कैटेगरी में फिल्मी सितारों को सम्मानित करेंगी। विजेताओं की घोषणा पहले ही भारत सरकार द्वारा की जा चुकी है। इस बार की लिस्ट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और साउथ सुपरस्टार मोहनलाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
कैसे देखें लाइव?
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को दोपहर 3 बजे से डीडी न्यूज चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, आप डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। समारोह के दौरान विजेताओं के नाम एक-एक करके घोषित किए जाएंगे और वे रेड कार्पेट पर चलकर मंच पर अवॉर्ड प्राप्त करेंगे।
https://www.instagram.com/reel/DO6FYb0DxiC/
यह समारोह कोविड महामारी के चलते 2 साल की देरी से आयोजित किया जा रहा है। विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त को ही की जा चुकी थी, लेकिन अब पुरस्कार वितरण का आनंद दर्शक लाइव देख पाएंगे।
https://www.instagram.com/reel/DO6C2P6j1Fi/
विजेताओं की प्रमुख सूची:
- बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- बेस्ट हिंदी फिल्म: कटहल
- बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
- बेस्ट तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
- बेस्ट तमिल फीचर फिल्म: पार्किंग
- बेस्ट गुजराती फिल्म: वशमोहनलाल
- बेस्ट लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट डायरेक्टर: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (जवान के चलेया के लिए)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी
- बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सैम बहादुर
- बेस्ट साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी)
- स्पेशल मेंशन: एम आर राजाकृष्णन (एनिमल, री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)
इस बार साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को उनके फिल्मी योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और अब सभी बेसब्री से उन्हें मंच पर अवॉर्ड लेते देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।