बिग बॉस 19: कप्तानी टास्क में मचा बवाल, अभिषेक और अवेज के बीच जमकर हुई तकरार

KNEWS DESK – बिग बॉस 19 का 18 सितंबर वाला एपिसोड दर्शकों के लिए रोमांच और ड्रामा से भरा रहा। कप्तानी टास्क और खाने को लेकर हुए विवाद ने घर का माहौल गरमा दिया।

कप्तानी टास्क और टकराव

इस दिन का कप्तानी टास्क काफी रोमांचक रहा। कंटेस्टेंट्स को जहाज से गिरते गोल्ड बिस्किट्स को बैग में भरना था। टीम A और टीम B में बंटे प्रतियोगियों ने जोरदार मुकाबला किया, लेकिन जल्द ही अभिषेक और अवेज के बीच फिजिकल झड़प देखने को मिली। अभिषेक ने कुनिका से बिस्किट लेने की कोशिश की, वहीं अवेज ने बीच में रोक लगाने की कोशिश की। इस दौरान टास्क संचालक अमाल ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की। अंत में टीम A जीत गई और उनमें से अगले कप्तान का चयन होना तय हुआ।

https://www.instagram.com/reel/DOtq2ZdE8Sf/

अमाल की कप्तानी पर चर्चा

कप्तानी टास्क के बाद अमाल की कप्तानी को लेकर घरवालों के बीच मतभेद दिखे। कुछ ने उनकी सख्ती और कंट्रोलिंग अंदाज की आलोचना की, तो कुछ ने उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की तारीफ की। अमाल खुद भी भावनात्मक हो गए और अपने दोस्तों के नॉमिनेशन पर थोड़े इमोशनल नजर आए।

खाने को लेकर विवाद

घर में खाने को लेकर भी तनाव देखने को मिला। अभिषेक ने कुछ एक्स्ट्रा चिकन टुकड़े अगले दिन के लिए बचाए, जिससे अन्य प्रतियोगियों को भोजन नहीं मिला। अमाल ने इस व्यवहार को सही नहीं माना। इसके अलावा, कुछ प्रतियोगियों ने अमाल पर टास्क के दौरान आवश्यक रोक-टोक नहीं करने की शिकायत भी की।