कम बजट में घूमें भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, फेमिली के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

KNEWS DESK- आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग खुद के लिए समय निकालना मुश्किल समझते हैं। लेकिन साल में एक या दो बार घूमने का प्लान मन और शरीर दोनों के लिए ज़रूरी हो जाता है। अगर आप भी ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बजट में भी फिट बैठे, तो भारत की ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट साबित होंगी।

केरल प्रकृति और शांति का संगम

दक्षिण भारत का यह राज्य अपनी हरियाली, बैकवॉटर और पारंपरिक नृत्य कथकली के लिए जाना जाता है। यहां आप एलेप्पी की हाउसबोट यात्रा, मुन्नार की चाय की बागानें, वायनाड की हरियाली की खास जगह का आंनद ले सकते हैं। यह नेचर लवर्स और शांत वातावरण चाहने वालों के लिए बेस्ट स्पॉट है।

राजस्थान शाही ठाठ और संस्कृति का अनुभव

भारत का सबसे रंगीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य, जहां का हर शहर अपनी अलग पहचान रखता है। यहां आप जयपुर के किले और महल, जोधपुर की नीली गलियां, जैसलमेर का रेगिस्तान, उदयपुर की झीलें देख सकते हैं। यहां का लोकनृत्य, ऊंट की सवारी और शाही अनुभव हर ट्रैवलर को मंत्रमुग्ध कर देता है।

असम प्रकृति और आध्यात्मिकता का मेल

पूर्वोत्तर भारत का असम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप ब्रह्मपुत्र नदी, काजीरंगा नेशनल पार्क, कामाख्या मंदिर देख सकते हैं। चाय बागानों की खुशबू और मंदिरों की शांति इसे खास बनाते हैं।

स्पीति घाटी साहसिक यात्रियों का स्वर्ग

हिमाचल प्रदेश की यह घाटी एडवेंचर और नेचर दोनों का अनुभव देती है। यहां आप बर्फ से ढकी चोटियां, प्राचीन मठ, बंजर पहाड़ियां देख सकते हैं। ट्रैकिंग और एडवेंचर लवर्स के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन।

ग्वालियर इतिहास और संगीत का संगम

मध्य प्रदेश का यह ऐतिहासिक शहर भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। ग्वालियर किला, राजा मानसिंह की विरासत, शास्त्रीय संगीत से जुड़ी परंपराएं। इतिहास और कला प्रेमियों के लिए यह शहर खास अनुभव देता है।

भारत में घूमने के लिए ऐसी ढेरों जगहें हैं, जो कम बजट में भी जीवनभर की यादें दे सकती हैं। चाहे आपको प्रकृति की गोद चाहिए, शाही ठाठ का अनुभव करना हो या रोमांचक ट्रैकिंग पर जाना हो इन जगहों में हर किसी के लिए कुछ खास मौजूद है।