KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सबका ध्यान खींच लिया है। करण ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या लिखा करण जौहर ने?
करण जौहर ने पोस्ट में लिखा, “पहला रूल- भाड़ में जाए वो क्या सोचते हैं। कभी-कभी आपको कदर तब तक समझ नहीं आती, जब तक आपकी कमी महसूस नहीं होती।” इसके साथ ही उन्होंने सभी को याद दिलाया कि टॉक्सिक लोगों को इग्नोर करना ही असली सेल्फ केयर है। उनका कहना है कि अगर आप छोटी-छोटी चीजों में उलझे रहेंगे, तो बड़ी चीजें हासिल नहीं कर पाएंगे।
https://www.instagram.com/p/DOdJpnAiMVE/
लाइफ से जुड़े बड़े सबक
करण जौहर ने आगे अपने पोस्ट में जिंदगी से जुड़े कई अहम मैसेज दिए। उन्होंने लिखा , “सिखाने योग्य बनें, क्योंकि आप हमेशा सही नहीं हो सकते।” “उन्हीं लोगों को चुनें, जो आपको चुनते हैं।” “जब आप तलाशना बंद कर देते हैं, तो चीजें खुद आपको ढूंढ लेती हैं।” “कुछ लोग हमेशा आपका सपोर्ट करने के लिए होते हैं।”
इन बातों को फैंस अपनी जिंदगी से जोड़ रहे हैं और पोस्ट पर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। करण के इस पोस्ट पर अरिजीत तनेजा, डोनल बिष्ट, सीमा सजदेह, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों ने कमेंट कर सहमति जताई। ज्यादातर लोग करण की बातों को प्रैक्टिकल लाइफ लेसन मानते हुए उनसे इम्प्रेस नजर आए।