कुनिका सदानंद पर भड़कीं गौहर खान, तान्या मित्तल को किया सपोर्ट

KNEWS DESK – टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या मित्तल की मां पर कमेंट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर और घर के भीतर भी उनका विरोध होने लगा। तान्या बिलख-बिलख कर रोती रही, लेकिन कुनिका ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।

गौहर खान ने कुनिका को घेरा

‘बिग बॉस 7’ की एक्स विनर गौहर खान ने कुनिका के इस रवैये पर सख्त प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर गौहर ने लिखा, “खुद मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो ये सब कहना और फिर खुद ही बड़ी आसानी से किसी की मां के बारे में कुछ कह देना, बेहद शॉकिंग है। बिग बॉस 19 में काफी डबल स्टैंडर्ड हैं। उम्मीद है कि 61 की उम्र में आप क्रिटिसिज्म के लिए एलिजिबल हैं। वो एक्स्पेक्ट करो, जो आप ऑफर कर सकते हैं, वरना ना करो।”

गौहर खान इस साल भी शो के एपिसोड्स मिस नहीं कर रही हैं और उन्होंने तान्या के साथ होने वाली गलतियों को नोटिस करते हुए कुनिका की क्लास लगा दी।

https://x.com/GAUAHAR_KHAN/status/1965227827491668123

डबल स्टैंडर्ड पर सवाल

सोशल मीडिया पर यूजर्स भी गौहर के पक्ष में हैं। लोगों का कहना है कि कुनिका को शो में अपने गेम पर ध्यान देना चाहिए, न कि दूसरों के परिवारों पर टिप्पणी करनी चाहिए। कई लोग इस बात से भी नाराज हैं कि कुनिका अपनी फैमिली के मामले में संवेदनशील होती हैं, लेकिन दूसरों के परिवार पर आसानी से कमेंट कर देती हैं।

इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के पक्ष में प्रतिक्रियाएं आई हैं। फैंस और दर्शकों ने कुनिका के व्यवहार को अनुचित बताया और तान्या को सपोर्ट किया। इस विवाद ने एक बार फिर बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव और ड्रामा की कहानी को उजागर कर दिया है।