बिग बॉस 19: सलमान खान ने कराया जानवरों वाला टास्क, घर में बढ़ा घमासान

KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एक बार फिर कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया। नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट की क्लास लगाने के बाद अब सलमान ने घरवालों के बीच एक फन टास्क करवाया, जिसने पूरे माहौल को गरमा दिया।

कौन है घर का गिरगिट?

टास्क के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि जानवरों के नाम के आधार पर बताएं कि घर में किसकी फितरत किससे मिलती है। सबसे पहले गौरव खन्ना से पूछा गया कि घर का गिरगिट कौन है? इस पर गौरव ने बिना झिझक नेहल चुडासमा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि नेहल पहले दिन से नैरेटिव बनाने में आगे रही हैं, लेकिन मौका मिलते ही बेहद स्वीट बन जाती हैं। इसी वजह से उन्होंने नेहल को शो का गिरगिट करार दिया।

https://www.instagram.com/p/DOQdrJhksc1/

सांप की तरह जहर फैलाने वाला कौन?

इसके बाद तान्या मित्तल से पूछा गया कि घर में सांप कौन है? तान्या ने साफ तौर पर फरहाना भट्ट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि फरहाना की बातें इतनी जहरीली हैं कि उन्होंने एक बार उन्हें कहा था— “तेरी इतनी औकात नहीं है।” तान्या के इस खुलासे के बाद फरहाना हैरान रह गईं।

टास्क यहीं नहीं रुका। सलमान खान ने अमाल मलिक से पूछा कि घर में पिग कौन है? अमाल ने तुरंत अभिषेक बजाज का नाम ले लिया। इस पर अभिषेक भड़क उठे और दोनों के बीच गरमागरमी हो गई।

घर में और बढ़ेगा तूफान

इस टास्क ने घर के रिश्तों की पोल खोल दी है। जहां नेहल और फरहाना सबके निशाने पर आ गईं, वहीं अमाल और अभिषेक के बीच नई दुश्मनी पक्की हो गई। सलमान खान का ये टास्क आने वाले हफ्ते के लिए घर में नई चिंगारी छोड़ गया है, जो अब बड़े झगड़ों का रूप ले सकती है।