KNEWS DESK – वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast ने आखिरकार भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल्स VF6 और VF7 लॉन्च किए हैं। दोनों गाड़ियां अलग-अलग ग्राहक वर्ग को टारगेट करती हैं—VF6 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट के लिए और VF7 फुल-साइज इलेक्ट्रिक SUV के लिए।
VinFast VF6: एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV
VF6 को कंपनी ने एंट्री-लेवल SUV के तौर पर पेश किया है। इसका डिज़ाइन स्पोर्टी और फ्रेश लुक वाला है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹16.49 लाख है| डिज़ाइन 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, मोटी बॉडी क्लैडिंग, LED DRLs और एग्रेसिव बंपर है| कलर ऑप्शन में इनफिनिटी ब्लैंक, क्रिमसन रेड, अर्बन मिंट, जेट ब्लैक, डेसैट सिल्वर और जेनित ग्रे दिया गया है इंटीरियर फीचर्स में मिनिमलिस्ट केबिन, 12.9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 7 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS है| बैटरी और परफॉर्मेंस: VF6 में 59.6 kWh बैटरी है, जो Eco और Plus दो ट्रिम में उपलब्ध है। Eco ट्रिम 177 PS और 250 Nm देता है, जबकि Plus 204 PS और 310 Nm। DC चार्जर से 20-80% चार्जिंग केवल 30 मिनट में पूरी होती है।
VinFast VF7: फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV
VF7 एक बड़ी और प्रीमियम SUV है, जो लंबी यात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹20.89 लाख है| डिज़ाइन: 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स, स्लीक रियर एंड और ब्रांड की ‘V’ थीम है| इंटीरियर फीचर्स: डुअल-टोन लेदरटे केबिन, 12.9-इंच टचस्क्रीन, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 537 लीटर बूट स्पेस है| बैटरी और परफॉर्मेंस: VF7 में 70.8 kWh बैटरी है। FWD में सिंगल मोटर 201 PS और 310 Nm देता है। AWD में ड्यूल मोटर 354 PS और 500 Nm उत्पन्न करता है। AWD वर्जन 0-100 km/h केवल 5.8 सेकेंड में पहुँचता है। FWD की क्लेम्ड रेंज 532 km है।
किनसे होगा मुकाबला?
VF6 का Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV, Mahindra BE6, MG ZS EV से मुकाबला होगा, VF7 का Volvo EX30, BMW iX1 LWB, Hyundai Ioniq 5, BYD Sealion 7 से मुकाबला होगा|