KNEWS DESK- सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए एनर्जी देने वाला सबसे जरूरी मील होता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि नाश्ता हमेशा हेल्दी और पोषण से भरपूर होना चाहिए। भारतीय घरों में अक्सर आलू के पराठे, छोले-भटूरे या पूरी-सब्जी जैसे हैवी नाश्ते बनाए जाते हैं। वहीं, कुछ लोग सुबह की शुरुआत लाइट और हेल्दी ऑप्शन्स जैसे पोहा, इडली और उपमा से करना पसंद करते हैं।

इडली और उपमा दोनों ही नाश्ते हेल्दी और पौष्टिक माने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि आखिर दोनों में से कौन-सा ब्रेकफास्ट ज्यादा हेल्दी है? आइए जानते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर इडली
- इडली चावल और सूजी से बनती है।
- यह हल्की और आसानी से पचने वाली डिश है।
- इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, डायटरी फाइबर, आयरन, विटामिन बी और कैल्शियम पाया जाता है।
- वजन घटाने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसे बिना तेल के स्टीम करके पकाया जाता है।
- एक मीडियम साइज इडली में सिर्फ 35-39 Kcal होती है।

फाइबर से भरपूर उपमा
- उपमा सूजी और सब्जियों से बनता है।
- इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
- सब्जियों की वजह से इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं।
- फाइबर रिच होने की वजह से यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
- वजन घटाने वालों और एनीमिया के मरीजों के लिए भी उपमा फायदेमंद है।
- 1 कप उपमा में लगभग 120 Kcal हो सकती है (इंग्रिडिएंट्स पर निर्भर करता है)।

इडली और उपमा में कौन है ज्यादा हेल्दी?
- दोनों ही नाश्ते हेल्दी और पौष्टिक हैं।
- लेकिन तुलना करें तो इडली उपमा से थोड़ा बेहतर विकल्प है।
- क्योंकि इसमें तेल की जरूरत नहीं होती।
- यह फर्मेंटेड बैटर से बनती है, जो प्रोबायोटिक रिच होता है।
- इडली लो-फैट और ग्लूटेन-फ्री विकल्प है।
वहीं, उपमा भी एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो सब्जियों और फाइबर से भरपूर नाश्ता चाहते हैं। इडली और उपमा दोनों ही हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं। अगर आप लो-कैलोरी और प्रोबायोटिक युक्त नाश्ता चाहते हैं तो इडली चुनें। वहीं, फाइबर और सब्जियों से भरपूर डाइट चाहते हैं तो उपमा भी आपकी थाली में जरूर होना चाहिए।