बिहार के पुनौरा धाम पहुंची वोटर अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी ने की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क- वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन यात्रा पुनौरा धाम पहुंच गई। इस दौरान यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पुनौरा धाम मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा की चर्चा जोरों पर है और लोगों का सहयोग इस यात्रा को लगातार मिल रहा है। वोटर अधिकार यात्रा में सभी नेता डुमरा हवाई फील्ड से सीतामढ़ी शहर होते हुए रजत द्वार जानकी मंदिर पहुंचे थे, जहां से यात्रा ने मंदिर में प्रवेश किया था।

धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

दर्शन करने के बाद वहीं तेजस्वी ने कहा कि धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हर व्यक्ति की अपनी-अपनी आस्था होती है। हमारा मकसद जनता के मुद्दों को सामने रखना है। धर्म का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। हर व्यक्ति की अपनी-अपनी आस्था होती है। हमारा मकसद जनता के मुद्दों को सामने रखना है। धर्म का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए।

इस बार माता सीता कांग्रेस के साथ होंगी- अलका लांबा

इस मौके पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, अयोध्या में भगवन राम ने कांग्रेस का साथ दिया, अब सीतामढ़ी में माता सीता कांग्रेस के साथ होंगी। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर बनवाया और उसका राजनीतिकरण किया परिणाम क्या हुआ? हार गए अयोध्या वाली सीट अब मां जानकी की जन्मस्थली है, 1599 का ये मंदिर है। वह पर भगवान राम ने साथ दिया, यहां पर मां जानकी का साथ होगा।