पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा आरोप, वोट चोरी के बाद राशन चोरी कर रही केंद्र सरकार

डिजिटल डेस्क- वोट चोरी के खिलाफ जहां पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार का विरोध करता नजर आ रहा है और जनता भी विपक्ष के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार वोट चोरी के साथ-साथ लोगों का राशन भी चोरी कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि पंजाब में 55 लाख जरूरतमंदों को मिलने वाला राशन भी केंद्र सरकार बंद कर सकती है। उनके इस बयान के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के कुल 1.53 करोड़ राशन कार्ड धारकों में से 55 लाख सबसे जरूरतमंद परिवारों का मुफ्त राशन बंद करने की तैयारी कर ली गई है। हैरानी की बात यह है कि 23 लाख लोगों का राशन तो जुलाई से ही चुपचाप बंद कर दिया गया और अब 30 सितंबर के बाद 32 लाख और लोगों को भूखे पेट सोने के लिए मजबूर करने की धमकी दी जा रही है। सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका eKYC अपडेट नहीं हो पाया है।

पत्र लिख मांगा केंद्र सरकार से समय

सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार की मंशा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर छह महीने का समय मांगा है, और साथ ही पूरी प्रशासनिक टीम को निर्देश दिया है कि वे घर-घर जाकर खुद हर गरीब का eKYC करवाएं। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा है कि जब तक वे मुख्यमंत्री हैं, तब तक बीजेपी सरकार को एक भी गरीब का राशन कार्ड काटने नहीं दिया जाएगा।

हम गरीबों के साथ खड़े हैं- भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यदि राशन कार्ड धारक के पास कार है, लेकिन उसके भाई के पास कार नहीं है, तो परिवार के बाकी सदस्यों का क्या दोष है। सीएम मान ने आगे कहा कि वह एक भी राशन कार्ड खत्म नहीं करने देगी। यह AAP सरकार है और हम हमेशा गरीबों के साथ खड़े हैं।